MCC काउंसलिंग 2025 क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
NEET 2025 के लिए MCC काउंसलिंग की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
अगर आपने NEET 2025 परीक्षा पास कर ली है और अब मेडिकल या डेंटल कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो MCC काउंसलिंग 2025 आपके लिए एक जरूरी प्रक्रिया है। बहुत से छात्रों को MCC काउंसलिंग के बारे में सही जानकारी नहीं होती, इसलिए आज हम इसकी पूरी जानकारी सरल शब्दों में देने जा रहे हैं।
MCC क्या है?
MCC का मतलब है – Medical Counselling Committee (मेडिकल काउंसलिंग समिति)। यह भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करती है और NEET-UG के आधार पर ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 15% सीटों के लिए काउंसलिंग कराती है।
MCC काउंसलिंग किसके लिए होती है?
MCC काउंसलिंग उन छात्रों के लिए होती है जिन्होंने NEET-UG 2025 पास कर लिया है और देशभर के निम्नलिखित कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं:
- AIQ (All India Quota) 15% सरकारी सीटें
- Deemed Universities
- Central Universities (जैसे – AMU, BHU, DU आदि)
- AIIMS और JIPMER
- ESIC और AFMC सीटों के लिए (कुछ शर्तों के साथ)
MCC काउंसलिंग 2025 के लिए योग्यता (Eligibility)
- छात्र ने NEET 2025 क्वालिफाई किया हो।
- आधार कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र हो।
- भारत का नागरिक हो (विदेशी नागरिक भी कुछ शर्तों पर आवेदन कर सकते हैं)।
- उम्र और क्वालिफिकेशन NMC/DGHS के अनुसार होनी चाहिए।
MCC काउंसलिंग प्रक्रिया 2025 – स्टेप बाय स्टेप
1. रजिस्ट्रेशन: https://mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
2. फीस जमा करें: रजिस्ट्रेशन के समय निर्धारित फीस भरें।
3. चॉइस फिलिंग: अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें।
4. सीट अलॉटमेंट: मेरिट और चॉइस के आधार पर सीट दी जाती है।
5. रिपोर्टिंग: अलॉटेड कॉलेज में जाकर दस्तावेज दिखाएं और एडमिशन लें।
MCC काउंसलिंग 2025 की संभावित तिथियां
रजिस्ट्रेशन की शुरूआत जून के अंतिम सप्ताह मे होती है और चॉइस फिलिंग जुलाई के पहले सप्ताह में होती है और जो राउंड 1 सीट अलॉटमेंट है वह जुलाई के मध्य में होती है और रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि जुलाई के अंतिम सप्ताह में और मॉप-अप राउंड अगस्त में होती है। और अगर आप इसकी सटीक तिथियां जानना चाहते हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट MCC पर जाकर चेक कर लें वहां तिथियां अपडेट होंगी।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सूची
- NEET Admit Card & Score Card
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कास्ट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- Domicile Certificate (कुछ सीटों पर जरूरी)
MCC काउंसलिंग फीस
MCC काउंसलिंग वालो की फीस कैटेगरी वाइज -
- जनरल वालो केलि एरजिस्ट्रेशन फीस ₹1,000 और सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹10,000 है
- SC/ST/OBC वालो की रजिस्ट्रेशन फीस ₹500 और सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹5,000 है।
- Deemed Universities रजिस्ट्रेशन फीस ₹5,000 और सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹2,00,000 है।
सिक्योरिटी डिपॉजिट बाद में रिफंड हो जाता है यदि आप रिपोर्टिंग करते हैं या सीट नहीं लेते।
कुल कितने राउंड होते हैं?
MCC काउंसलिंग में कुल 4 राउंड होते हैं -
1. Round 1
2. Round 2
3. Mop-up Round
4. Stray Vacancy Round
हर राउंड के बाद छात्रों को विकल्प होता है की वो Accept/Upgrade/Exit। कर सकते हैं।
जरूरी टिप्स
चॉइस फिलिंग सोच-समझकर करें।
समय पर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस और कॉलेज लोकेशन की जानकारी पहले ही ले लें।
स्कैम और गलत वेबसाइट्स से बचें।
FAQs
प्रश्न 1. MCC काउंसलिंग में कितनी बार भाग ले सकते हैं?
उत्तर: आप सभी राउंड्स में भाग ले सकते हैं जब तक सीट नहीं मिलती या आप एडमिशन नहीं लेते।
प्रश्न 2. क्या MCC काउंसलिंग के बिना MBBS में एडमिशन हो सकता है?
उत्तर: सरकारी AIQ सीटों और डिम्ड यूनिवर्सिटी में MCC काउंसलिंग जरूरी है।
प्रश्न 3. क्या MCC की फीस वापस मिलती है?
उत्तर: हां, यदि आप सीट नहीं लेते या रिपोर्टिंग नहीं करते, तो सिक्योरिटी फीस वापस मिल सकती है।
निष्कर्ष (Conclusion):
MCC काउंसलिंग 2025 उन छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है जो भारत के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं। अगर आपने NEET पास कर लिया है, तो MCC की पूरी प्रक्रिया को समझकर सही समय पर कदम उठाएं। जानकारी के अभाव में कई बार छात्र अपनी सीट से चूक जाते हैं। इसलिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें।
ये भी पढ़े
कोई टिप्पणी नहीं