राष्ट्रीय खेल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

राष्ट्रीय खेल दिवस पोस्टर, मेजर ध्यानचंद और खेलों का चित्र, 29 अगस्त खेल दिवस
29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।


भारत एक ऐसा देश है जहां खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि राष्ट्र की पहचान और युवाओं की प्रेरणा को  माना जाता है, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है और इन्हीं उपलब्धियां और महान खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

यह दिन खेलो के महत्व को याद करने और युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने का अवसर होता है खास बात यह है कि यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाया जाता है 

राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है

हर साल 29 अगस्त को पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है यह तारीख इसलिए चुनी गई है क्योंकि इस दिन महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था वह ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी हॉकी स्टिक से निकला हर शॉट दर्शकों को जादू जैसा लगता था।

29 अगस्त का दिन सिर्फ ध्यानचंद जी की याद में ही खास नहीं है बल्कि इस दिन पूरे देश में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है और खेलों के महत्व को समझाया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि खेलों को समाज और देश में विशेष स्थान मिले और खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान दिया जाए।

मेजर ध्यानचंद और खेल दिवस का संबंध

मेजर ध्यानचंद का नाम भारतीय हॉकी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है उन्होंने तीन ओलंपिक खेलों 1928, 1932, 1936 में भारत को लगातार स्वर्ण पदक दिलाया उनकी हॉकी खेलने की शैली इतनी अद्भुत थी कि उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाने लगा।

खिलाड़ियों को सम्मान देने का उद्देश्य

इस दिन सरकार की ओर से उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने भारत को खेलों में गौरवान्वित किया है। यही वजह है कि राष्ट्रीय खेल दिवस न केवल ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देने का दिन है बल्कि सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का अवसर भी है।

राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व

खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है यह केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी नहीं बल्कि मानसिक मजबूती होती है और टीम भावना भी सिखाते हैं राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह हमें याद दिलाता है कि खेल जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आज जब युवा मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया में अपना समय व्यर्थ कर रहे हैं तो यह दिन उन्हें खेलों की ओर आकर्षित करने और स्वस्थ जीवन शैली अपने का संदेश देता है।

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कैसे मनाया जाता है

स्कूल और कॉलेज स्तर पर आयोजन

देशभर के स्कूल और कॉलेज में इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं दौड़, फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट टूर्नामेंट होते हैं, क्विज और वाद विवाद प्रतियोगिताओं में बच्चों को खेलों से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम

राष्ट्रीय भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम होता है। इसी दिन खिलाड़ियों को भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान प्रदान किए जाते हैं जिनमें शामिल हैं-

  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
  • अर्जुन पुरस्कार
  •  द्रोणाचार्य पुरस्कार 
  • ध्यान चंद जीवन योगदान पुरस्कार 

इन पुरस्कारों का उद्देश्य खिलाड़ियों और कोचों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना है

राष्ट्रीय खेल दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

  • राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार वर्ष 2012 में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया था।
  • मेजर ध्यानचंद ने अपने पूरे करियर में लगभग 400 से अधिक गोल किए हैं।
  • जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने उन्हें अपनी सेना में ऊंचा पद देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।
  • हॉकी में उनके अद्भुत कौशल के कारण उन्हें विश्व स्तर पर आज भी याद किया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस से जुड़े प्रश्न (FAQ)

Q.1 राष्ट्रीय खेल दिवस किसे समर्पित है 

Ans. राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित है।

Q.2 राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है

Ans. राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है 

Q.3 मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर क्यों कहा जाता है

Ans.क्योंकि उनके खेल कौशल से गेंद उनकी स्टिक से ऐसे चिपकी रहती थी जैसे कोई जादू हो।

Q.4 राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है

Ans. राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान देना और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना।

Q.5 राष्ट्रीय खेल दिवस का युवाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है

Ans. यह दिन युवाओं को खेलों में करियर बनाने और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है

Q.6 स्कूल और कॉलेजों में खेल दिवस पर कौन-कौन सी गतिविधियां होती हैं

Ans. स्कूल और कॉलेजों में खेल दिवस पर दौड़, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, क्विज और वाद विवाद प्रतियोगिताएं होती हैं।

Q.7 इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर किन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है 

Ans. इस दिन राष्ट्रीय स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया जाता है।

Q.8 राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार कब मनाया गया था

Ans. राष्ट्रीय खेल दिवस पहली बार वर्ष 2012 में मनाया गया था।

खेल दिवस से  हमें क्या संदेश मिलता है 

Ans. खेल दिवस से हमें स्वस्थ शरीर, अनुशासन और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने का संदेश मिलता है।

निष्कर्ष

राष्ट्रीय खेल दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह पूरे देश को यह संदेश देता है कि खेल जीवन के लिए जरूरी है यह हमें अनुशासन परिश्रम स्वस्थ जीवन और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने की प्रेरणा देता है मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया जाने वाला यह दिन आने वाली पीढियां को खेलों के प्रति जागरूक करने और नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का साधन है


ये भी पढ़े

NCVT ITI Result जारी 2025, यहां से देखें अपना रिजल्ट 

गुलाम वंश का संस्थापक कौन था सम्पूर्ण जानकारी UPSC Notes




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हड़प्पा सभ्यता का इतिहास, विशेषताएं और प्रमुख स्थल – पूरी जानकारी

IBPS Clerk Bharti 2025: 10,277 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

सिंधु घाटी सभ्यता: 40 सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले MCQ प्रश्न-उत्तर