NCVT ITI Result जारी 2025, यहां से देखें अपना रिजल्ट
![]() |
| NCVT ITI Result 2025 घोषित, छात्र Skill India Portal और ncvtmis.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। |
लंबे इंतज़ार के बाद NCVT (National Council for Vocational Training) ने आईटीआई (ITI) परीक्षा का परिणाम 28 अगस्त 2025 को जारी कर दिया गया है। लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि अब वे आसानी से ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह रिजल्ट सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और सभी छात्र अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट कब जारी हुआ है
एनसीवीटी आईटीआई का रिजल्ट 28 अगस्त 2025 को जारी किया गया। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, छात्र बड़ी संख्या में वेबसाइट पर पहुँचने लगे ताकि वे अपने अंक देख सकें।
अपना रिजल्ट कहाँ देख सकते हैं
छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। रिजल्ट सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध है और इसे देखने के लिए आपको NCVT की आधिकारिक वेबसाइट या Skill India Portal पर जाना होगा। दोनों पोर्टल पर रिजल्ट लिंक सक्रिय है।
रिजल्ट कैसे देखें – स्टेप बाय स्टेप तरीका
रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बहुत आसान और सरल है-
1. सबसे पहले ncvtmis.gov.in या skillindia.gov.in वेबसाइट खोलें।
2. वहाँ “ITI Result 2025” या “Trainee Result” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भरें।
4. सबमिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट में कौन कौन सी जानकारी देखने को मिलेगी?
जब आप अपना NCVT ITI Result 2025 डाउनलोड करेंगे तो उसमें यह जानकारी होगी:
1. छात्र का नाम और रोल नंबर देखने को मिलेगा।
2. पंजीकरण संख्या देखने को मिलेगा।
3. ट्रेड या कोर्स का नाम मिलेगा।
4. प्रत्येक विषय में कितने अंक मिले वो देखने को मिला।
5. कुल अंक और ग्रेड रिजल्ट में होंगे।
6. रिजल्ट में पास या फेल की स्थिति जानने को मिलेगी।
ऑरिजनल मार्कशीट कब और कैसे मिलेगी?
फिलहाल छात्रों को अस्थायी मार्कशीट (Provisional Marksheet) ऑनलाइन डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। असली मार्कशीट उन्हें अपने आईटीआई संस्थान से ही दी जाएगी। इसलिए ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना ज़रूरी है।
महत्वपूर्ण लिंक
इन लिंक के माध्यम से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं -
- NCVT Official Website (ncvtmis.gov.in)
- Skill India Portal
विद्यार्थियों द्वारा खोजे जाने वाले सामान्य प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: NCVT ITI Result 2025 कब जारी हुआ?
उत्तर: यह रिजल्ट 28 अगस्त 2025 को जारी किया गया।
प्रश्न 2: रिजल्ट किस वेबसाइट पर देखा जा सकता है?
उत्तर: छात्र ncvtmis.gov.in और skillindia.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
प्रश्न 3: मार्कशीट कैसे मिलेगी?
उत्तर: अस्थायी मार्कशीट ऑनलाइन मिलेगी और मूल मार्कशीट आईटीआई संस्थान से प्राप्त होगी।
प्रश्न 4: अगर वेबसाइट काम न करे तो क्या करें?
उत्तर: ऐसे में कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें क्योंकि रिजल्ट घोषित होने के बाद साइट पर ट्रैफिक ज़्यादा हो सकता है।
ये भी पढ़े
HPRCA Recruitment 2025: जेबीटी टीचर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पूरी जानकारी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें